Sunday, 2 February 2020

पोशीदा देखती है किसी की नज़र मुझे

No comments :

पोशीदा देखती है किसी की नज़र मुझे
देख ऐ निगाह-ए-शौक तू रूसवा न कर मुझे

मक़सद है बे-नियाज़ रहा ज़ौक़-ए-जुस्तुजू
मैं बे-ख़बर हुआ जो हुई कुछ ख़बर मुझे

मैं शब की बज़्म-ए-ऐश का मातम-नशीं हूँ आप
रो रो के क्यूँ रूलाती है शम्मा-ए-सहर मुझे

हैरत ने मेरी आईना उन को बना दिया
क्या देखते के रह गए वो देख कर मुझे

क़ुर्बान जाऊँ छोड़ तकल्लुफ़ की गुफ़्तुगू
कह कर पुकार ‘वहशत’-ए-शोरीदा-सर मुझे


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');