Saturday, 25 January 2020
जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहा
जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहा
हसरतों का रात दिन मातम रहा
हिज्र में दिल का न था साथी कोई
दर्द उठ उठ कर शरीक-ए-ग़म रहा
कर के दफ़्न अपने पराए चल दिए
बेकसी का क़ब्र पर मातम रहा
सैकड़ों सर तन से कर डाले जुदा
उन के ख़ंजर का वही दम ख़म रहा
आज इक शोर-ए-क़यामत था बपा
तेरे कुश्तो का अजब आलम रहा
हसरतें मिल मिल के रोतीं यास से
यूँ दिल-ए-मरहूम का मातम रहा
ले गया ता कू-ए-यार ‘अहसन’ वही
मुद्दई कब दोस्तों से कम रहा
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment