Wednesday, 22 January 2020

दिल साफ हुआ आईना-ए-रू नज़र आया

No comments :

दिल साफ हुआ आईना-ए-रू नज़र आया
सब कुछ नज़र आया जो हमें तू नज़र आया

हूरों की तरफ़ लाख हो ज़ाहिद की तवज्जोह
खुल जाएँगी आँखें जो कभी तू नज़र आया

बे-ताबी-ए-दिल ने बग़ल-ए-गोर झुकाई
आराम न हरग़िज किसी पहलू नज़र आया

मै-कश मुझ साक़ी के नज़ारे ने बनाया
बिजली सी कमर अब्र सा गेसू नज़र आया

जो बात है हर मज़हब ओ मिल्लत से जुदा है
देखा तो ‘सबा’ सब से अलग तू नज़र आया


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');