Wednesday, 22 January 2020

था गै़र का जो रंज-ए-जुदाई तमाम शब

No comments :

था गै़र का जो रंज-ए-जुदाई तमाम शब
नींद उन को मेरे साथ न आई तमाम शब

शिक्वा मुझे न हो जो मुकाफ़ात हद से हो
वाँ सुल्ह एक दम है लड़ाई तमाम शब

ये डर रहा के सोते न पाएँ कहीं मुझे
वादे की रात नींद न आई तमाम शब

सच तो ये है कि बोल गए अक्सर अहल-ए-शौक
बुलबुल ने की जो नाला-सराई तमाम शब

दम भर भी उम्र खोई जो ज़िक्र-ए-रक़ीब में
कैफ़ियत-ए-विसाल न पाई तमाम शब

थोड़ा सा मेरे हाल पे फ़रमा कर अल्तिफ़ात
करते रहे वो अपनी बड़ाई तमाम शब

वो आह तार ओ पूद हो जिस का हवा-ए-जुल्फ़
करती है अंबरी ओ सबाई तमाम शब

वो सुब्ह जलवा जलवा-गर-ए-बाग़ था जो रात
मुर्ग़-ए-सहर ने धूम मचाई तमाम शब

अफ़साने से बिगाड़ है अनबन है ख़्वाब से
है फ़िक्र-ए-वस्ल ओ ज़िक्र-ए-जुदाई तमाम शब

जिस की शमीम-ए-जुल्‍फ में मैं ग़श हूँ ‘शेफ़्ता’
उस ने शमीम-ए-ज़ुल्फ़ सुँघाई तमाम शब


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');