Wednesday, 22 January 2020

मार ही डाल मुझे चश्म-ए-अदा से पहले|

No comments :

मार ही डाल मुझे चश्म-ए-अदा से पहले|
अपनी मंज़िल को पहुँच जाऊं क़ज़ा से पहले|
[क़ज़ा=मृत्यु]

इक नज़र देख लूँ आ जाओ क़ज़ा से पहले,
तुम से मिलने की तमन्ना है ख़ुदा से पहले|

हश्र के रोज़ मैं पूछूँगा ख़ुदा से पहले,
तू ने रोका नहीं क्यूँ मुझको ख़ता से पहले|
[हश्र=अंजाम]

ऐ मेरी मौत ठहर उनको ज़रा आने दे,
ज़हर क जाम न दे मुझको दवा से पहले|

हाथ पहुँचे भी न थे ज़ुल्फ़ तक "मोमिन",
हथकड़ी डाल दी ज़ालिम ने ख़ता से पहले|


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');