Saturday, 25 January 2020

चूँ-चूँ चूँ-चूँ चूहा बोले,

No comments :

चूँ-चूँ चूँ-चूँ चूहा बोले,
म्याऊँ म्याऊँ बिल्ली।
ती-ती, ती-ती कीरा बोले,
झीं-झीं झीं-झीं झिल्ली।
किट-किट-किट बिस्तुइया बोले,
किर-किर-किर गिलहैरी।
तुन-तुन-तुन इकतारा बोले,
पी-पी-पी, पिपहैरी।
टन-टन टन-टन घंटी बोले,
ठन-ठन-ठन्न रुपैया।
बछड़ा देखे बां-बां बोले,
तेरी प्यारी गइया।
ठनक-ठनक कर तबला बोले,
डिम-डिम डिम-डिम डौंडी।
टेढ़ी-मेढ़ी बातें बोले,
बाबा जी की लौंडी।


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');