Friday, 24 January 2020

चतुर नेता

No comments :

बातें रख रख बात बात में बात बनावें।
रंग बदल कर नये नये बहुरंग दिखावें।
कर चतुराई परम-चतुर नेता कहलावें।
मीठे मीठे वचन बोल बहुधा बहलावें।
जो करें जाति हित नाम को बहु भूखे हों नाम के।
वे बड़े काम के क्यों न हों हैं न देश के काम के।


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');