Tuesday, 27 November 2018

इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है

No comments :
इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्या
आगे-आगे देखिये होता है क्या 

क़ाफ़िले में सुबह के इक शोर है
यानी ग़ाफ़िल हम चले सोता है क्या 

सब्ज़ होती ही नहीं ये सरज़मीं 
तुख़्मे-ख़्वाहिश दिल में तू बोता है क्या

ये निशान-ऐ-इश्क़ हैं जाते नहीं
दाग़ छाती के अबस धोता है क्या 

ग़ैरते-युसूफ़ है ये वक़्त ऐ अजीज़
'मीर' इस को रायेग़ाँ खोता है क्या

No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');