Saturday, 17 November 2018
मेरा यकीन करो
मेरा यकीन करो दोस्तो,
उसने कहा था के मेरी एक एक आवाज पर वो दौड़ा चला आयेगा।
मुझे मालूम नही के अब फुरसत क्यों नही उसके पास,
मगर ये भी सच है कि उसने कहा था के जब भी पुकरूँगी उसे
वो सब रिश्ते नाते छोड़ कर आयेगा।
मेरी आवाज मिन्नत से फरियाद बन गई
मगर वो आया नही
पर फिर भी मेरा यकीन करो,
उसने कहा था के वो जरूर आयेगा
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment