Thursday, 27 December 2018

देख रहा है दरिया भी हैरानी से

No comments :
देख रहा है दरिया भी हैरानी से
मैं ने कैसे पार किया आसानी से 
 
नदी किनारे पहरों बैठा रहता हूँ 
कुछ रिश्ता है मेरा बहते पानी से
 
हर कमरे से धूप, हवा की यारी थी 
घर का नक्शा बिगड़ा है मनमानी से
 
अब जंगल में चैन से सोया करता हूँ 
डर लगता था बचपन में वीरानी से 
 
दिल पागल है रोज़ पशीमाँ होता है 
फिर भी बाज़ नहीं आता मनमानी से
 
अपना फ़र्ज़ निभाना एक इबादत है
आलम हम ने सीखा इक जापानी से

No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');