Thursday, 3 January 2019
और भी हो गए बेग़ाना वो गफ़लत करके aur bhi ho gaye begane gaflat karke
और भी हो गए बेग़ाना वो गफ़लत करके
आज़माया जो उन्हें तर्के-मुहब्बत करके
दिल ने छोड़ा है न छोड़े तेरे मिलने का ख़याल
बारहा देख लिया हमने मलामत करके
रुह ने पाई है तकलीफ़े-जुदाई से निजात
आपकी याद को सरमाया-ए-राहत करके
छेड़ से अब वो ये कहते हैं कि सँभलो 'हसरत'
सब्रो-ताबे-दिल-बीमार को ग़ारत करके
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment