Friday, 4 January 2019

कैसे छुपाऊँ राज़-ए-ग़म दीदा-ए-तर को क्या करूँ., kaise chupau raaj a gam deeda

No comments :

कैसे छुपाऊँ राज़-ए-ग़म दीदा-ए-तर को क्या करूँ.
दिल की तपिश को क्या करूँ सोज़-ए-जिगर को क्या करूँ.

शोरिश-ए-आशिक़ी कहाँ और मेरी सादगी कहाँ
हुस्न को तेरे क्या कहूँ अपनी नज़र को क्या करूँ.

ग़म का न दिल में हो गुज़र, वस्ल की शब हो यूँ बसर
सब ये क़ुबूल है मगर ख़ौफ़-ए-सहर को क्या करूँ.

हाल मेरा था जब बुरा तब न हुई तुम्हें खबर
बाद मेरे हुआ असर अब मैं असर को क्या करूँ.


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');