Wednesday, 2 January 2019
सुना है कूच तो उन का पर इस को क्या कहिए, suna hai kooch to unka par isko kya
सुना है कूच तो उन का पर इस को क्या कहिए
ज़बान-ए-ख़ल्क़ को नक़्क़ारा-ए-ख़ुदा कहिए
मिसी लगा के सियाही से क्यूँ डराते हो
अँधेरी रातों का हम से तो माजरा कहिए
हज़ार रातें भी गुज़रीं यही कहानी हो
तमाम कीजिए इस को न कुछ सिवा कहिए
हुआ है इश्क में ख़ासान-ए-हक़ का रंग सफ़ेद
ये क़त्ल-ए-आम नहीं शोख़ी-ए-हिना कहिए
तोराब-ए-पा-ए-हसीनान-ए-लखनऊ है ये
ये ख़ाक-सार है 'अख़्तर' को नक़्श-ए-पा कहिए
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment