Wednesday, 2 January 2019

उल्फ़त ने तेरी हम को तो रक्खा न कहीं का ulfat ne teri hum ko to

No comments :

उल्फ़त ने तेरी हम को तो रक्खा न कहीं का
दरिया का न जंगल का समा का न ज़मीं का

इक़्लीम-ए-मआनी में अमल हो गया मेरा
दुनिया में भरोसा था किसे ताज ओ नगीं का

तक़दीर ने क्या क़ुतुब-ए-फ़लक मुझ को बनाया
मोहताज मेरा पाँव रहा ख़ाना-ए-ज़ीं का

इक बोरिए के तख़्त पे औक़ात बसर की
ज़ाहिद भी मुक़ल्लिद रहा सज्जादा-नशीं का

'अख़्तर' क़लम-ए-फ़िक्र के भी अश्क हैं जारी
क्या हाल लिखूँ अपने दिल-ए-ज़ार-ओ-हज़ीं का


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');