Wednesday, 2 January 2019

ग़ुँचा-ए-दिल खिले जो चाहो तुम Guncha A dil khile jo chaho tum

No comments :

ग़ुँचा-ए-दिल खिले जो चाहो तुम
गुलशन-ए-दहर में सबा हो तुम

बे-मुरव्वत हो बे-वफ़ा हो तुम
अपने मतलब के आश्ना हो तुम

कौन हो क्या हो क्या तुम्हें लिक्खें
आदमी हो परी हो क्या हो तुम

पिस्ता-ए-लब से हम को क़ुव्वत दो
दिल-ए-बीमार की दवा हो तुम

हम को हासिल किसी की उल्फ़त से
मतलब-ए-दिल हो मुद्दआ हो तुम

यही आशिक़ का पास करते हैं
क्यूँ जी क्यूँ दर-प-ए-जफ़ा हो तुम

उसी अख़्तर के तुम हुए माशूक़
हँसो बोलो उसी को चाहो तुम


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');