Wednesday, 13 March 2019

बलाएँ आँखों से उन की मुदाम लेते हैं balaaye ankho se unki

No comments :

बलाएँ आँखों से उन की मुदाम लेते हैं
हम अपने हाथों का मिज़गाँ से काम लेते हैं

हम उन की ज़ुल्फ़ से सौदा जो वाम लेते हैं
तो अस्ल ओ सूद वो सब दाम दाम लेते हैं

शब-ए-विसाल के रोज़-ए-फ़िराक़ में क्या क्या
नसीब मुझ से मेरे इंतिक़ाम लेते हैं

क़मर ही दाग़-ए-ग़ुलामी फ़क़त नहीं रखता
वो मोल ऐसे हज़ारों ग़ुलाम लेते हैं

हम उन के ज़ोर के क़ाइल हैं हैं वही शह-ज़ोर
जो इश्क़ में दिल-ए-मुज़्तर को थाम लेते हैं

क़तील-ए-नाज़ बताते नहीं तुझे क़ातिल
जब उन से पूछो अजल ही का नाम लेते हैं

तेरे असीर जो सय्याद करते हैं फ़रयाद
तो फिर वो दम ही नहीं ज़ेर-ए-दाम लेते हैं

झुकाए है सर-ए-तसलीम माह-ए-नौ पर वो
ग़ुरूर-ए-हुस्न से किस का सलाम लेते हैं

तेरे ख़िराम के पैरू हैं जितने फ़ितने हैं
क़दम सब आन के वक़्त-ए-ख़िराम लेते हैं

हमारे हाथ से ऐ ‘ज़ौक़’ वक़्त-ए-मै-नोशी
हज़ार नाज़ से वो एक जाम लेते हैं


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');