Friday, 4 January 2019

अब तो उठ सकता नहीं आँखों से बार-ए-इंतज़ार, ab to uth sakta nahi ankho se

No comments :

अब तो उठ सकता नहीं आँखों से बार-ए-इंतज़ार
किस तरह काटे कोई लैल-ओ-नहार-ए-इंतज़ार

उन की उल्फ़त का यक़ीन हो उन के आने की उम्मीद
हों ये दोनों सूरतें तब है बहार-ए-इंतज़ार

मेरी आहें ना-रसा  मेरी दुआएँ ना-क़बूल
या इलाही क्या करूँ मैं शर्म-सार-ए-इंतज़ार

उन के खत की आरज़ू है उन के आमद का ख़याल
किस क़दर फैला हुआ है कारोबार-ए-इंतज़ार


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');