Wednesday, 3 April 2019

मुज़्दा-ऐ-ज़ौक़े-असीरी कि नज़र आता है mujda ae jok ae asiri

No comments :

मुज़्दा-ऐ-ज़ौक़े-असीरी कि नज़र आता है
दाम-ए ख़ाली क़फ़स-ए मुरग़-ए गिरिफ़तार के पास

जिगर-ए तिशनह-ए आज़ार तसलली न हुआ
जू-ए ख़ूं हम ने बहाई बुन-ए हर ख़ार के पास

मुंद गईं खोलते ही खोलते आंखें हय हय
ख़ूब वक़त आये तुम इस `आशिक़-ए बीमार के पास

मैं भी रुक रुक के न मरता जो ज़बां के बदले
दशनह इक तेज़-सा होता मिरे ग़म-ख़वार के पास

दहन-ए शेर में जा बैठिये लेकिन अय दिल
न खड़े हूजिये ख़ूबान-ए दिल-आज़ार के पास

देख कर तुझ को चमन बसकि नुमू करता है
ख़वुद ब ख़वुद पहुंचे है गुल गोशह-ए दसतार के पास

मर गया फोड़ के सर ग़ालिब-ए वहशी है है
बैठना उस का वह आ कर तिरी दीवार के पास


No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');