Tuesday, 13 June 2017
मोहे पिया आज मिलने आये
बांटू मैं गली गली आज गुड़ मिश्री
मोहे पीया आज मिलने आये
नाचू गाउ पायल छनकायु
मैं नाचू चढ़ के ऊँचे चौबारे री
मोहे पिया आज मिलने आये
मोरे रोम रोम से झलकने लगी
पिया कि मिलन की ख़ुशी री
मोहे पीया आज मिलने आये
रंगो मैं भरी थाली राखी
मैं रंगने लगी घर द्वारे री
मोहे पिया आज मिलने आये
लाल बिंदिया लगाई माथे पे
आँखों में लगया कजला री
मोहे पिया आज मिलने आया
चूल्हे पे चढ़ायो घी शक्कर
मैं फूल भी ताजे पिरो कर लाइ री
मोहे पिया आज मिलने आये
मैं लेकर आयी आई मिर्ची भी
के लगे न पी को किसी की नजरिया री
मोहे पिया आज मिलने आये
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment