Saturday, 3 June 2017

उलटी हो गई सब तदबीरें by meer taqi meer

No comments :



उलटी हो गई सब तदबीरें, कुछ न दवा ने काम किया
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया

अह्द-ए-जवानी रो-रो काटा, पीरी में लीं आँखें मूँद
यानि रात बहुत थे जागे सुबह हुई आराम किया

नाहक़ हम मजबूरों पर ये तोहमत है मुख़्तारी की
चाहते हैं सो आप करें हैं, हमको अबस बदनाम किया

सारे रिन्दो-बाश जहाँ के तुझसे सजुद में रहते हैं
बाँके टेढ़े तिरछे तीखे सब का तुझको अमान किया

सरज़द हम से बे-अदबी तो वहशत में भी कम ही हुई
कोसों उस की ओर गए पर सज्दा हर हर गाम किया

किसका क़िबला कैसा काबा कौन हरम है क्या अहराम 
कूचे के उसके बाशिन्दों ने सबको यहीं से सलाम किया

ऐसे आहो-एहरम-ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल थी
सिहर किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझ को राम किया

याँ के सपेद-ओ-स्याह में हमको दख़ल जो है सो इतना है
रात को रो-रो सुबह किया, या दिन को ज्यों-त्यों शाम किया

सायदे-सीमीं दोनों उसके हाथ में लेकर छोड़ दिए
भूले उसके क़ौलो-क़सम पर हाय ख़याले-ख़ाम किया

ऐसे आहू-ए-रम ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल है
सिह्र किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझको राम किया

'मीर' के दीन-ओ-मज़हब का अब पूछते क्या हो उनने तो
क़श्क़ा खींचा दैर  में बैठा, कबका तर्क इस्लाम किया


Ulatii ho gayi sab tadabiiren, kuchh na davaa ne kaam kiyaa 
dekhaa is biimaarii-e-dil ne aakhir kaam tamaam kiyaa 


Ahd-e-javaanii ro-ro kaataa, piirii mein liin aankhen muund
yaani raat bahot the jaage subah huii aaraam kiyaa 

Naahaq ham majabuuron par tohamat hai mukhtaarii kii
chaahate hain so aap kare hain, hamako abas badanaam kiyaa

Sarazad ham se be-adabii to wahashat mein bhii kam hii huii
koson us kii or gae par sajdaa har har gaam kiyaa 

Aise aaho-eharam-khurdaa kii wahashat khonii mushkil thii
sihar kiyaa, ijaaz kiyaa, jin logon ne tujh ko raam kiyaa 

Yaa.n ke saped-o-syaah me.n hamako dakhal jo hai so itanaa hai 
raat ko ro-ro subah kiyaa, din ko jyon-tyon shaam kiyaa


'Mir' ke diin-o-mazahab ko ab puuchhate kyaa ho un ne to
qashqaa khiinchaa, dair mein baithaa, kab kaa tark islaam kiyaa


for more poetry kindly visit my blog 2naina

No comments :

Post a Comment

{js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+'://platform.twitter.com/widgets.js';fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document, 'script', 'twitter-wjs');